बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आनंद मोहन बलि का बकरा, 27 कैदियों की रिहाई पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नीतीश तेजस्वी को समाज माफ़ नहीं करेगा

आनंद मोहन बलि का बकरा, 27 कैदियों की रिहाई पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नीतीश तेजस्वी को समाज माफ़ नहीं करेगा

PATNA : पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई की अधिसूचना जारी होने के बाद बिहार में सियासी घमासान मच गया है। बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने जहाँ कहा है की आनंद मोहन की रिहाई से एतराज नहीं हैं। लेकिन उनके साथ रिहा किये गए कई लोग गंभीर घटनाओं में शामिल रहे हैं। 


उन्हें थाने में हाजिरी लगानी होगी। वहीँ आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की पूर्व सांसद आनंद मोहन बलि का बकरा हैं। उन्होंने सजा भुगता है। उनकी रिहाई पर किसी को आपत्ति नहीं हैं। लेकिन आनंद मोहन की आड़ में इस सरकार ने जो काम किया है। उसे समाज कभी माफ़ नहीं करेगा।  

बताते चलें की कल पूर्व सांसद आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद की सगाई की रस्म पूरी की जा रही थी। इसी दौरान राज्य सरकार की ओर से उनकी रिहाई की अधिसूचना जारी की गयी। इसके साथ ही बिहार के अलग अलग जेलों में बंद 26 कैदियों को भी रिहा करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें आनंद मोहन 11 वे नंबर पर थे। 

अभिजीत की रिपोर्ट 

Suggested News