बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पुलिस के सामने किए कई खुलासे... पढ़िए इनसाइड स्टोरी

बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पुलिस के सामने किए कई खुलासे... पढ़िए इनसाइड स्टोरी

Patna: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस रिमांड में अनंत सिंह से कई सवाल पूछे गए जिस पर अनंत सिंह ने कई खुलासे किए हैं। News4Nation को पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह ने पुलिस रिमांड के दौरान कई सवालों के जवाब दिए हैं।  अनंत सिंह ने यह भी बताया है कि भोला सिंह को मारने की साजिश उन्होंने ही रची थी। अनंत सिंह के मुताबिक के मुताबिक अगर भोला सिंह की हत्या नहीं वह कराते तो उनकी हत्या भोला सिंह कर देता।  पुलिस के एक सवाल के जवाब में यह भी कहा है की हत्या के लिए विकास हथियार और शूटर कहां से लेकर आया मुझे इसकी जानकारी नहीं है। 

पटना के ग्रामीण एसपी कांति मिश्रा ने मोकामा विधायक अनंत सिंह से घंटों की पूछताछ के दरमियान कई सवाल किये सभी भोला सिंह और उसकी हत्या से जुड़े थे। उन सभी सवालों पर जो जवाब अनंत सिंह की तरफ से दिए गए उससे यह साफ है कि पूरी साजिश के पीछे अनंत सिंह ही थे। लेकिन उनके साथ कौन शामिल था पर अनंत सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया है।

गौरतलब है कि पंडारक थाना के कांड संख्या 75 बटा 19 में पुलिस को मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की 2 दिनों रिमांड मिली थी।  जिसके बाद अनंत सिंह से गर्दनीबाग स्थित महिला थाने में पूछताछ की गई है। घंटों की पूछताछ में कुछ दूसरे भी सबूत मिले हैं।  जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।  

पटना से कुंदन  की रिपोर्ट

Suggested News