बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी होंगी मोकामा से RJD कैंडिडेट, तेजस्वी ने किया फाइनल

BIG BREAKING : अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी होंगी मोकामा से RJD कैंडिडेट, तेजस्वी ने किया फाइनल

PATNA : बड़ी खबर बिहार विधानसभा के उपचुनाव को लेकर है। दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने मोकामा सीट पर कैंडिडेट के नाम फाइनल कर लिया है। 


वहां से पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ही आरजेडी की कैंडिडेट होंगी। राबड़ी देवी के आवास पर अनंत सिंह की पत्नी ने आज डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की है और उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव ने उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसका ऐलान नहीं किया गया है। बताया जाता है कि मोकामा और गोपालगंज सीट पर कैंडिडेट के नाम की घोषणा एक साथ की जाएगी। हालांकि अभी गोपालगंज सीट पर महागठबंधन के अंदर बात फाइनल नहीं हुई है। 

बता दें कि चुनाव आयोग की तरफ से बिहार में विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गयी है। इनमें मोकामा सीट पर आरजेडी के विधायक अनंत सिंह की सदस्यता जाने से दोबारा चुनाव हो रहा है। वही गोपालगंज सीट पर बीजेपी के विधायक सुभाष सिंह  के निधन से वहां उप चुनाव हो रहे हैं।

विवेकानंद की रिपोर्ट 

Suggested News