बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाहुबली विधायक अनन्त सिंह का विरोधी खोलेगा AK-47 का राज, दोनों जानी दुश्मनों के पास कहां से आया खतरनाक हथियार!

बाहुबली विधायक अनन्त सिंह का विरोधी खोलेगा AK-47 का राज, दोनों जानी दुश्मनों के पास कहां से आया खतरनाक हथियार!

PATNA: विवेका पहलवान के घर पर एके-47 लहराते हुए वीडियो बनाने वाले दोनों गिरफ्तार हो चुके हैं। उन्हें कल मोकामा स्टेशन परिसर से करीब रात 1:11 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों एक वीडियो सामने आया था जिसमें अनंत सिंह का कट्टर दुश्मन विवेका पहलवान का भतीजा कर्मवीर, चंदन और विक्की हथियार लहराते हुए दिखे थे।

 वीडियो वायरल होने के बाद बाढ़ थाने में केस दर्ज कर वीडियो में दिखने वाले युवकों की छापेमारी के लिए स्पेशल टीम का गठन कर दिया गया था। जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बाबत जब विवेका पहलवान से news4nation ने बात की थी तो विवेका पहलवान ने इसे प्लास्टिक का बताते हुए कहा था कि यह वीडियो सही नहीं है। अलबत्ता विवेका पहलवान ने यह जरूर माना था यह मेरे घर में ही बना है। लेकिन एके 47 के बारे में उन्होंने कहा था कि यह खिलौना था। 


 कुल मिलाकर करीब 2 सप्ताह बाद पुलिस की स्पेशल टीम विक्की और चंदन को गिरफ्तार करने में सफल हो गई है। बताया जा रहा है विक्की और चंदन स्टेशन परिसर में चाय पी रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। विक्की और चंदन की गिरफ्तारी के बाद एके-47 की खरीद बिक्री से पर्दा उठ सकता है। बता दें की बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पैतृक आवास पर पिछले 16 अगस्त को पुलिस ने छापेमारी कर एके-47 और हैंड ग्रेनेड बनाया बरामद किया था। उसके बाद उनके दुश्मन विवेका पहलवान के घर पर एक वीडियो बनाया गया था जिसमें दो एके-47 लहराते हुए दो युवक दिखे थे जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। कुल मिलाकर सिर्फ नदवां में ही 3 एके 47 उपलब्ध है जिसमें एक बरामद कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि चन्दन और विक्की से पूछताछ की जा रही जिससे एके 47 से संबंधित बड़ा राज खुल सकता है।

Suggested News