बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में पति के अवैध सम्बन्ध से नाराज महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी, जाँच में जुटी पुलिस

गोपालगंज में पति के अवैध सम्बन्ध से नाराज महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी, जाँच में जुटी पुलिस

GOPALGANJ : जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के छितौना हखौली गांव में एक विवाहिता का शव उसके घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकता  हुआ बरामद किया गया। बरामद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान विजयीपुर थाना क्षेत्र के छितौना हखौली गांव निवासी राजकुमार गुप्ता के 25 वर्षीय पत्नी नीतू देवी के रूप में की गई।

इस संदर्भ में बताया जाता है की कटेया थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी नंद किशोर गुप्ता अपनी बेटी मृतका नीतू की शादी पांच वर्ष पूर्व 12 मई 2018 को छितौना हखौली गांव निवासी सुगर गुप्ता के बेटा राजकुमार गुप्ता के साथ किया था। शादी के बाद दोनों से एक बेटा ने जन्म लिया जो तीन वर्ष का हुआ है। मृतका के भाई नीतीश कुमार ने अपने जीजा पर आरोप लगाते हुए बताया की यूपी के बरगच निवासी एक महिला से जिसका दो बच्चा है। उसके साथ अवैध संबंध चलता था। इसको लेकर पति पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता था। 

वहीँ मृतका नीतू के मायके वालों से पति राजकुमार पैसे मांगने का दबाव डालता था और मारपीट करता था। कई बार हम लोगो ने भी उस लड़की को छोड़ने के लिए कहा। लेकिन वह छोड़ने को तैयार नहीं था। मृतका के भाई नीतीश ने बताया की शनिवार को उसकी बहन ने फोन की। लेकिन पूरी बात नही हो सकी। दुबारा जब फोन किया तो उसकी सास ने फोन उठाकर उसकी तबीयत खराब होने की बात कही। जिसके बाद उसके पास पहुंचे तो साड़ी के फंदा लगाकर उसका शव झूलता हुआ मिला और दरवाजा खुला हुआ था। 

साथ ही उसने बताया की मौत के पहले उसने एक विडियो भी अपने मोबाइल में रिकार्ड किया है जिसमे वह रोते हुए नजर आ रही है। आशंका जताई जा रही है की उसने पति के अवैध संबंध के कारण ही आत्महत्या की है। वही इस संदर्भ में विजयीपुर थानाध्यक्ष ने बताया की फांसी के फंदे से लटकता हुआ महिला का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेजा गया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों की जानकारी प्राप्त होगी। 

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News