बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बारात में आर्केस्टा डांसर की कम ख़ातिरदारी से नाराज दूल्हा और दूल्हा के जीजा ने लड़की पक्ष के साथ की मारपीट, दुल्हन पक्ष ने शादी से किया इनकार

बारात में आर्केस्टा डांसर की कम ख़ातिरदारी से नाराज दूल्हा और दूल्हा के जीजा ने लड़की पक्ष के साथ की मारपीट, दुल्हन पक्ष ने शादी से किया इनकार

MOTIHARI : मोतिहारी में एक बारात में दरवाजा लगने पर आर्केस्टा डांसर की कम ख़ातिदारी होने से नाराज दूल्हा के जीजा आग बबूला हो गए। इसके बाद दूल्हा और जीजा ने मिलकर लड़की के भाई से जमकर मारपीट व हंगामा किया। लड़की पक्ष ने शादी करने से इंकार करते हुए दहेज में दिए रकम व सामान के लिए दूल्हे व उसके पिता को बंधक बना लिया। पंचायती के बाद दहेज की राशि लौटा कर बिन दुल्हन के दूल्हा बरात लेकर वापस लौट गया। मामला पहाड़पुर थाना के लौकहा गांव की बतायी जा रही है। जबकि बारात संग्रामपुर के दुबे टोला से गुरुवार को आयी थी।

मिली जानकारी के मुताबिक़ पहाड़पुर थाना क्षेत्र के मनकररिया पंचायत के वार्ड नंबर चार लौकाहा गांव में गुरुवार की रात आई एक बारात में आर्केस्ट्रा पार्टी को विशेष सुविधा देने के विवाद को लेकर लड़का पक्ष व लड़की पक्ष में खूब फैटा फैटी हुई। जिसके बाद लड़की पक्ष ने लड़की की शादी करने से इंकार कर दूल्हा व उसके पिता को बंधक बना लिया। लड़की पक्ष के लोग दहेज में दिए नकद व उपहार की वस्तुएं लौटाने पर दूल्हे व उसके पिता को छोड़ने की बात पर अड़ थे। वही दूल्हे के अन्य परिजन व बाराती घटना के बाद रातों रात फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक संग्रामपुर थानाक्षेत्र के दूबे टोला गांव से बारात लौकाहा गांव गाजे बाजे शहनाई के धुन पर पहुची थी। बारात दरवाजे लगी। धूमधाम के साथ द्वारपूजा ,जयमाला सहित रस्म हुआ। उसके बाद लड़की पक्ष के लोग जनवासे में भोजन के लिए अंग्या देने गए। तभी बारात में आए आर्केस्ट्रा का मालिक जो दूल्हे का बहनोई था,आर्केस्ट्रा के डांसरों के लिए विशेष सुविधा नहीं मिलने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया और लड़की पक्ष के लोगों से तू-तू,मैं-मैं करने लगा। इसी बीच खुद दूल्हा आकर गाली गलौज करते हुए लड़की के चचेरे बड़े भाई पर लात घुसा चलाने लगा। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने दूल्हे व उसके पिता को बंधक बना लिया।

घटना की सूचना पर पंचायत के गण्यमान लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। बताया जाता है  कि दूल्हे की उदंड व्यवहार से लड़की वाले काफी नाराज हो गए। लड़की पक्ष के लोग उस लड़के से अपनी लड़की की शादी करने से इंकार कर गए। इनके द्वारा दी गई नकद एवं उपहार की वस्तुएं लौटाने की बात स्थानीय पंचों ने तय कर मामला शांत कराया है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News