बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे ने दी प्रतिक्रिया, कहा - मैंने पहले ही किया था आगाह

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे ने दी प्रतिक्रिया,  कहा - मैंने पहले ही किया था आगाह

NEW DELHI : आबकारी नीति घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के सीए अरविंद केजरीवाल को लेकर देश भर में उनकी पार्टी के समर्थकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं अब आप सुप्रीमो की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कभी लोकपाल के लिए अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे के साथ बड़ा आंदोलन किया था। आज जब केजरीवाल को जेल भेज दिया गया है तो अन्ना हजारे ने साफ कर दिया कि दिल्ली में शराब नीति सही नहीं था।

नहीं है कोई दुख

अन्ना हजारे ने बताया कि इसको लेकर मैंने केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर चेतावनी दी थी। लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि कानून देखेगा कौन सही, कौन गलत है। अन्ना ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कोई दुख नहीं है।

भाजपा केजरीवाल को कुचलना चाहती है..

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है और आम आदमी पार्टी, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। आतिशी ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार लोकसभा चुनाव से पहले किसी राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि ईडी एक भी सबूत पेश नहीं कर पाई है। यह दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी केजरीवाल से कितना डरी हुई है। 

सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल ने वापस ली अर्जी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट ने चुनौती दी थी। लेकिन अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपनी अर्जी वापस ले ली है। अरविंद केजरीवाल की लीगल टीम का कहना है कि वह पहले निचली अदालत में अपनी बात कहेंगे और उसके बाद जरूरत पड़ी तो हाई कोर्ट में और उसके बाद भी अगर कोई राहत नहीं मिलती है, तब वह सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे।

Suggested News