बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्यसभा चुनाव का ऐलान : बिहार की पांच सीटों पर होगा चुनाव, 10 जून को होगी वोटिंग

राज्यसभा चुनाव का ऐलान : बिहार की पांच सीटों पर होगा चुनाव, 10 जून को होगी वोटिंग

Desk. चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। देश के 15 राज्यों में 57 राज्यसभा सीटों पर यह चुनाव होगा। इसके लिए 10 जून को वोटिंग होगी। इनमें बिहार की पांच सीट और झारखंड की दो सीटों पर भी चुनाव होंगे। सबसे ज्यादा यूपी की 11 सीटें पर चुनाव होंगे। चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 31 मई होगी।

इन सीटों में आंध्रप्रदेश की 4 सीटें, तेलंगाना की 2 सीटों, छत्तीसगढ़ की 2 सीटों, मध्य प्रदेश की 3 सीटों, तमिलनाडु की 6 सीटों, कर्नाटक की 4, ओडिशा की 3, महाराष्ट्र की 6, पंजाब की 2, राजस्थान की 4, उत्तराखंड 1, बिहार  5, झारखंड की 2, हरियाणा की 2 सीटों पर मतदान होगा। चुनावों के नोटिफिकेशन 24 मई को जारी होगा।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार नॉमिनेशन की स्क्रूटनी की तारीख 1 जून तय की गई है। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 3 जून है। 57 सीटों पर 10 जून को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 10 जून को ही वोटों की गिनती शाम 5 बजे होगी।



Suggested News