बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोहब्बत के शहर में हुआ भाजपा हटाओ- देश बचाओ का उदघोष, राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए अखिलेश यादव

मोहब्बत के शहर में हुआ भाजपा हटाओ- देश बचाओ का उदघोष, राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए अखिलेश यादव

DESK. भारत जोड़ो न्याय यात्रा में रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए. रविवार को वह आगरा में राहुल गांधी के नेतृत्व वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। सपा सुप्रीमो ने कहा कि आज सरकार के खिलाफ किसान खड़ा है। किसानों की ताकत से सरकार घबरा गई है। आने वाले समय में भाजपा हटेगी और INDIA गठबंधन की सरकार किसानों को सम्मान दिलाएगी।

अखिलेश यादव ने आगे कहा, 'आज लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। इसलिए BJP हटाओ, देश को बचाओ और संकट मिटाओ।' इसके अलावा सपा प्रमुख ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा, 'आज सरकार के खिलाफ किसान खड़ा है। किसानों की ताकत से सरकार घबरा गई है। आने वाले समय में भाजपा हटेगी और INDIA गठबंधन की सरकार किसानों को सम्मान दिलाएगी।'

उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत सभी का धन्यवाद करते हुए अपने सम्बोधन की शुरू की। अखिलेश ने कहा, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में चल रहे राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी और सभी कार्यकर्ताओं-जनता को आभार व धन्यवाद प्रकट करना चाहता हूं। मुझे खुशी है राहुल गांधी जी, जो मोहब्बत की दुकान लेकर चले हैं, वो अब आगरा में है। आगरा मोहब्बत का शहर है, इसलिए आप यहां से मोहब्बत समेटिए और पूरी यात्रा में बांटते चलिए।'

राहुल गांधी के साथ फोटो पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा है - ' नफ़रत करनेवालों को भी मोहब्बत सिखा देता है, ये ‘आगरा’ है जनाब, जो दिलों को मिला देता है.'


Suggested News