पटनासिटी में फिर हत्या! चार दिन से लापता युवक का शव रेलवे गुमटी के पास पानी से भरे गड्ढे में मिला, परिजनों का आरोप - पुलिस ने नहीं की खोजने की कोशिश
PATNA : पिछले चार दिनों से लापता युवक देवा का शव मिल गया है। देवा का डेड बॉडी कुम्हरार रेलवे लाइन के पास नहर के पास मिला है। शव मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर पुलिस गम्भीरता के साथ अगर देवा को खोजती तो मिल जाता। वहीं परिजनों ने देवा का शव मिलने के बाद देवा के दोस्त पर हत्या की आशंका जाहिर की है।
मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के कुम्हरार रेलवे लाइन के पास नहर के पास की है जहां मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के रहनेवाले देवा कुमार पिछले चार दिनों से लापता था इसकी सूचना 20 अगस्त को मेहंदी गंज थाने में दी थी। परिवार के लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि देव कुमार का एक दोस्त फोन करके बुलाकर ले गया था और उसके बाद से उनका बेटा देव कुमार लापता है। अपने बेटे के लापता की सूचना देव कुमार की मां धर्मशिला देवी ने मेहंदी गंज थाने में दी थी।
पुलिस पर लापरहवाही बरतने का आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया कि बार-बार आग्रह करने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में काफी लापरवाही बरती है। उनका कहना है कि अगर पुलिस इस मामले में सक्रिय होती तो देव कुमार की हत्या नहीं होती। वहीं दूसरी तरफ मेहंदी गंज थाना प्रभारी ने बताया कि 20 अगस्त को देव कुमार की मां धर्मशिला देवी के द्वारा मेहंदी गंज थाने में अपने बेटा के लापता का मामला दर्ज कराया गया था, जिसका कांड संख्या 132/24 है।
रेलवे गुमटी के नजदीक पानी भरे गड्ढे से बरामद कर लिया
गुरुवार को पुलिस ने देव कुमार का शव कुम्हरार स्थित रेलवे गुमटी के नजदीक पानी भरे गड्ढे से बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस ने उस जगह पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बिना बुलाए आननफानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह पुलिस की बहुत बड़ी लापरवाही है।
RPPORT - RAJNISH