बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सारण में फिर हत्या की वारदात, सुबह-सुबह वार्ड सदस्य के बेटे को मारी गोली, गांव के लोगों पर लगा आरोप

सारण में फिर हत्या की वारदात, सुबह-सुबह वार्ड सदस्य के बेटे को मारी गोली, गांव के लोगों पर लगा आरोप

SARAN : सारण जिले में लगातार हत्या की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। शनिवार को भी सुबह-सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार की सुबह घर से महज 500 मीटर दूरी पर खेत मे काम करने के दौरान आरोपी ने सीने में गोली मार दी है। मृतक की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी सोनू कुमार सिंह (25 साल) पिता अरविंद सिंह के रूप में हुई है। वहीं सोनू की मां वार्ड सदस्य है।  गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगा है। मर्डर के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसको लेकर पुलिस कैंप कर रही है।

हत्या की घटना को लेकर मृतक के भाई ने बताया कि धान के फसल को लेकर खेती का काम चल रहा है। खेत किनारे बसवार में सभी लोग बैठे थे। तभी आरोपी आए और सोनू से बात करने लगे नार्मल बात करने के दौरान हालचाल पूछा और जबाब देने के साथ ही हथियार निकालकर सीधे सीने में गोली मार दी। उसके बाद मेरे और पापा के ऊपर भी फायरिंग की। लेकिन, हम लोग बच गए। हल्ला मचाने के बाद स्थानीय लोगों की मदद में इलाज के लिए प्रखंड अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सोनू पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।  ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या की गई है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

घटना के बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बनियापुर आशुतोष ने बताया कि थाना क्षेत्र के रजौली में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने की वारदात सामने आई है। इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Suggested News