एक और रेल हादसा : स्टेशन में खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, तीन AC बोगी धू-धूकर जली, जान बचाकर भागे यात्री

एक और रेल हादसा :  स्टेशन में खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, ती

DESK. आये दिन हो रहे रेल हादसों के बीच रविवार को ट्रेन में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. स्टेशन में खड़ी ट्रेन में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया. आग की लपटों को देखते हुए सवारियां इधर से उधर भाखने लगीं. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. कोरबा से विशाखापत्तनम और यहां से तिरुमाला जा रही ट्रेन इसकी चपेट में आ गई. कोरबा एक्सप्रेस ट्रेन रविवार दोपहर प्लेटफार्म नंबर 4 पर खड़ी थी. तभी उसकी कई बोगियों में आग पकड़ ली। इस हादसे में कोरबा एक्सप्रेस की AC बोगी के एम1, बी7, बी6 बोगी में आग लग गई. 

पुलिस ने कहा कि उन्हें अभी तक दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है. इस घटना से विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में दहशत का माहौल है. भड़कती आग देखते ही पूरे स्टेशन पर हड़कंप मच गया.. यात्री यहां-वहां भागने लगे. पूरे प्लैटफॉर्म पर सन्नाटा छा गया। जबकि मौके पर अधिकारी पहुंचे. ट्रेन में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. 

पुलिस ने बताया कि अभी तक ट्रेन में आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है. साथ ही राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.