बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अंशु अग्रवाल बने बक्सर के डीएम, पहली बार मिली जिले की जिम्मेदारी, वर्तमान डीएम का इस जिले में हुआ ट्रांसफर

अंशु अग्रवाल बने बक्सर के डीएम, पहली बार मिली जिले की जिम्मेदारी, वर्तमान डीएम का इस जिले में हुआ ट्रांसफर

BUXER : अंशुल अग्रवाल बक्सर के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। वे 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी हैं। फिलहाल वे संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग के पद पर कार्यरत थे। बतौर जिलाधिकारी यह उनकी पहली तैनाती है। 

वहीं बक्सर के वर्तमान जिलाधिकारी अमर समीर को सरकार ने सारण (छपरा) का जिलाधिकारी बनाया है। अमर समीर 2015 बैच के पदाधिकारी हैं। तीन वर्ष पहले 20 फरवरी 2020 को वे यहां आए थे। अब उन्हें बड़ा जिला मिला है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंशुल अग्रवाल पहले आरा में बतौर डीडीसी कार्य कर चुके हैं। उनकी पत्नी अलंकृता पांडेय भी 2016 बैच की आइएएस पदाधिकारी हैं। उन्हें स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव पर तैनात किया गया है। सरकार द्वारा सूची में कुल 35 आइएएस रैंक के पदाधिकारियों का तबादला हो गया है।

Suggested News