बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबालर पत्तल बनाने को मजबूर, खबर मिलते ही सीएम ने उपायुक्त को मदद करने का दिया आदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबालर पत्तल बनाने को मजबूर, खबर मिलते ही सीएम ने उपायुक्त को मदद करने का दिया आदेश

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त धनबाद को बाघमारा निवासी अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी संगीता सोरेन और उनके परिवार को जरूरी सरकारी मदद से लाभान्वित करने का निर्देश दिया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। जल्द ही खिलाड़ियों को बढ़ावा देने हेतु सरकार नीति और कार्यप्रणाली के साथ जनता के समक्ष आने वाली है।

पत्तल बनाकर कर रही है, जीवन यापन

दरअसल मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि धनबाद के बाघमारा निवासी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर संगीता सोरेन की परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है। संगीत सोरेन पत्तल बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण को मजबूर है। 

बता दें झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा निवासी संगीता सोरेन देश के महिला फुटबाल टीम की हिस्सा रही है। संगीता ने 2018 में भूटान सहित एशिया के कई देशों में अपने खेल से झारखंड के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया था। 

रांची से मोइजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News