बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब राजनीति करेंगे पटना नगर निगम के पूर्व आयुक्त अनुपम सुमन, जानिए किस पार्टी को किया है ज्वाइन

अब राजनीति करेंगे पटना नगर निगम के पूर्व आयुक्त अनुपम सुमन, जानिए किस पार्टी को किया है ज्वाइन

Patna : पटना नगर निगम पूर्व आयुक्त अनुपम सुमन बिहार को अपना सीएम कैंडिडेट बताकर चर्चा में आनेवाली पुष्पम प्रिया चौधरी के पार्टी में शामिल हो गये है। इस बात की जानकारी आज उन्होंने खुद दी है। 

दरअसल बीते वर्ष पटना में हुए जलजमाव को लेकर राज्य सरकार ने अनुपम सुमन को जिम्मेवार मानते हुए केन्द्र सरकार से उनकी शिकायत की है। अनुपम सुमन ने आज उसी मामले पर अपनी सफाई देने के लिए पटना में एक प्रेस-वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने अपने उपर लगाए गये आरोपो को पूरी तरह से निराधार बताया। वहीं उन्होंने पटना नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की भी पोल खोली।


अनुपम ने नगर निगम में घोर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पटना में ऐसा नगर आयुक्त चाहिये जो बरसात में रात भर जगे। यहां पंप चलाने के लिए जो डीजल दिया जाता है उसकी चोरी होती है। कर्मचारी डीज़ल की चोरी करते है और पम्प नहीं चलाते हैं।

उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम की कोई हैसियत नहीं है। पटना नगर निगम के लिए जो एक्ट बना है वो सड़ा हुआ है। नगर निगम के पास अपना कोई अधिकार ही नहीं है। आलम यह है कि नगर निगम मे जाने का कोई अधिकारी हिम्मत नहीं करता है। सबको पता है क्या हश्र होगा।

वहीं अनुपम सुमन ने कहा कि उन्होंने प्लूरल्स पार्टी को ज्वाइन किया है। पार्टी ने उन्हें महासचिव का पद दिया है। उन्होंने कहा कि प्लूरल्स पार्टी बिहार विधान सभा का चुनाव लड़ेगी और इसकी तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी सीएम कैंडिडेट है। हालांकि अपने चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने साफ किया कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

देवांशु प्रभात की रिपोर्ट


Suggested News