दिल्ली के जंतर-मंतर पर APP का अनशन, CM की गिरफ्तारी के खिलाफ कार्यकर्ता करेंगे भूख हड़ताल

दिल्ली के जंतर-मंतर पर APP का अनशन, CM की गिरफ्तारी के खिलाफ

DESK: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी के नेताओं के द्वारा अनशन करने का ऐलान किया गया है। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ में पार्टी के नेता सात अप्रैल, 2024 को जंतर-मंतर पर अनशन करेंगे। साथ ही नेताओं ने इस अनशन में आम लोगों को भी शामिल होने का अपील किया है। साथ ही लोगों से अपील किया गया है कि वह अपने घर या शहर में भी सीएम की गिरफ्तारी के खिलाफ अनशन कर सकते हैं। 

बता दें कि,यह जानकारी बुधवार को देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा, "अगर आप दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ हैं तो आप गिरफ्तारी के खिलाफ सात अप्रैल को अनशन कर सकते हैं। आप कहीं भी, घर पर, शहर में सामूहिक अनशन कर सकते हैं। आप को खत्म करने के उद्देश्य से' पार्टी के शीर्ष नेतृत्व गिरफ्तार किया गया है।"   

वहीं दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के मामले में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की मंत्री आतिशी ने BJP को चेताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल और आप को कुचलने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। मैं बताना चाहती हूं कि आप पर आज पूरा देश नजर रखे है। अगर प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में दिल्ली सीएम के स्वास्थ्य को कुछ भी हुआ तब देश आपको माफ नहीं करेगा और न ही आपको भगवान माफ करेगा। 

दरअसल, आतिशी ने आगे दावा किया कि जिस तरह अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल गिरता है, तब उन्हें उस हिसाब से दवा और डाइट लेनी होती है। डायबिटीज (मधुमेह) जब गंभीर होती है, तब उसके साथ और भी बीमारियां आती हैं। मधुमेह का असर इंसान के दिल पर, किडनी पर, आंखों पर और पूरे नर्वस सिस्टम पर भी पड़ता है।