बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजधानी एक्सप्रेस में आर्मी और आईटीबीपी के जवानों ने की युवतियों से छेड़खानी, छपरा जीआरपी ने किया गिरफ्तार

राजधानी एक्सप्रेस में आर्मी और आईटीबीपी के जवानों ने की युवतियों से छेड़खानी, छपरा जीआरपी ने किया गिरफ्तार

CHAPRA : राजधानी एक्सप्रेस में लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में छपरा जीआरपी ने सुरक्षा बल के दो जवानों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जवानों में एक आर्मी में तैनात हैं। जबकि दूसरा आइटीबीपी का जवान है। 

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों शराब के नशे में थे और देर रात डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही लड़कियों के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार करने लगे। जिसकी शिकायत लड़कियों ने रेलवे कंट्रोल रूम में की। 

लड़कियों की शिकायत के बाद छपरा जीआरपी हरकत में आई और मामले को लेकर कार्रवाई शुरू की। आरोपियों की पहचान पंजाब के मुकेश कुमार और जम्मू के अमरजीत सिंह  के रूप में की गई है। 

गिरफ्तार कर दोनों की ब्रेथ एनलाइजर से मेडिकल जांच कराई गयी। जिसमें दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं मामले को लेकर छानबीन भी जारी है।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News