बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया के अशोक कांत ने अब तक कई लड़कियों की शादी में की आर्थिक मदद, कहा-पिता से मिली गरीब और असहाय लोगों के मदद की प्रेरणा

गया के अशोक कांत ने अब तक कई लड़कियों की शादी में की आर्थिक मदद, कहा-पिता से मिली गरीब और असहाय लोगों के मदद की प्रेरणा

GAYA : बिहार के गया में एक से बढ़कर एक समाजसेवी है जो गरीब और असहाय लोगो को मदद कर रहे है। आपने अभी तक पढ़ाई लिखाई करने में मदद, कपड़े बांटने में मदद करते हुए कई संस्था को देखा होगा। लेकिन एक व्यक्ति ऐसे भी है जो इन सभी संस्थाओं से ऊपर उठकर अपने निजी राशि से ना जाने कितने गरीब और असहाय लोगो की बेटियों को शादी करवाया है।

बोधगया प्रखंड के परसावां गांव में रहने वाले स्वर्गीय जमुनाकांत के बड़े बेटे अशोक कांत के द्वारा श्यामप्यारे मांझी की बेटी की शादी में दस हजार रुपए की मदद किया है। अशोक कांत ने कहा की हमारे पिताजी जमुनाकांत स्वतंत्रता सेनानी थे और वे भी अपने समय में लगभग एक सौ गरीब बेटियों की शादी में मदद किए थे। मैं उन्ही का पुत्र हूँ। उन्हीं से प्रेरणा लेकर आज हम भी गरीब बेटियों की शादी में कई लोगो की मदद किए है।

इसी कड़ी में आज इलरा पंचायत के परसामा गांव के तीन गरीब बेटियों की शादी में दस दस हजार रुपए की मदद किया हूं। वही रामप्यारे मांझी ने कहा की हम आर्थिक तौर पर बहुत गरीब है। सरकार का कोई भी लाभकारी योजना आज तक हमलोग को नहीं मिलती है।

उन्होंने कहा की हमारी चार बेटियां है। तीन को किसी भी तरह शादी कर दिया हूं। अब अंतिम बेटी की शादी है। जिसमे अशोक कांत जी ने मदद किया है। इसके लिए मैं इनको और इनके परिवार को तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। इस मौके पर उज्वल पांडे, दीपक पांडे, स्थानीय सरपंच विजय गुप्ता भी मौजूद थे।

गया से संतोष की रिपोर्ट

Suggested News