बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अशोक कुशवाहा के जदयू में शामिल होने से सासाराम सीट को लेकर राजद में बढी दावेदारी, कई नये चेहरे भी आए सामने

अशोक कुशवाहा के जदयू में शामिल होने से सासाराम सीट को लेकर राजद में बढी दावेदारी, कई नये चेहरे भी आए सामने

Sasaram :  सासाराम में चुनावी गहमागहमी शुरू हो गई है। खासकर जब सासाराम के राजद विधायक डॉ. अशोक कुशवाहा के राजद छोड़कर जदयू में चले जाने के बाद अचानक राजद सीट को लेकर चहलकदमी बढ़ गई है। अपने-अपने दावे के साथ स्थानीय चेहरे सामने आने लगे हैं। सासाराम के विभिन्न चौक चौराहों पर खासकर राजद कार्यकर्ताओं के बैनर पोस्टर दिख रहे हैं। डॉ. अशोक कुमार के राजद छोड़कर जदयू में चले जाने के बाद राजद कोटे से इस सीट पर कई स्थानीय नेता अपना भाग्य आजमाना चाह रहे हैं। जिसके लिए सासाराम से लेकर पटना तक के दौड़ लगाना जारी है। 

इस संबंध में राजद नेता संजय सिंह कहते हैं की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता इसका कारण है। जिस तरह से लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के दौर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर राजद कार्यकर्ताओं ने जन सेवा की है। वह सर्वविदित है। चाहे परदेस से मजदूरों को घर पहुंचाना हो, या फिर भूखे को खाना खिलाना हो। सभी कार्य में राजद कार्यकर्ता सबसे आगे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आज भी गरीबों की मदद के लिए जहां सरकार नहीं पहुंच रही है, राजद के युवा रात दिन एक कर मदद पहुंचा रहे हैं। उत्तर बिहार के बाढ़ पीड़ितों के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव खुद जा रहे हैं। जबकि नीतीश कुमार जी सिर्फ हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि ज्यादा से ज्यादा लोग राजद से जुड़ना चाहते हैं। खासकर युवा अब प्रदेश में युवा नेतृत्व चाहते हैं।

सासाराम से राजू कुमार की रिपोर्ट

Suggested News