बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में सड़क दुर्घटना में एएसआई की मौत, पुलिस महकमें में पसरा मातम

नालंदा में सड़क दुर्घटना में एएसआई की मौत, पुलिस महकमें में पसरा मातम

NALANDA : दीपनगर थाना में पदस्थापित एएसआई की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक सहरसा निवासी सुनील कुमार खान वर्तमान में दीपनगर थाना में एएसआई के पद पर तैनात थे। मिली जानकारी के मुताबिक वह एक केस के अनुसंधान के सिलसिले में हरनौत जा रहे थे। उसी क्रम में सड़क हादसे का शिकार हो गए। 

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह अपनी बाइक से बिहारशरीफ से हरनौत की ओर आ रहे थे। तभी उनकी गाड़ी टेंपो से टकरा गई। जिसके क्रम में वह सड़क पर गिर गए। जिसके बाद पीछे से आ रही ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए हरनौत पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। 

घटना के बाद पूरा पुलिस महकमा गमगीन हो गया है। फिलहाल शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गई है। दीपनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि सुनील कुमार खान काफी होनहार अफसर थे। घटना के बाद के पूरा पुलिस परिवार महकमा गमगीन है।


नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News