बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में दिखा एशिया का सबसे खतरनाक सांप, काटने के कुछ ही घंटों में हो जाती है इंसान की मौत, इलाके में दहशत

भागलपुर में दिखा एशिया का सबसे खतरनाक सांप, काटने के कुछ ही घंटों में हो जाती है इंसान की मौत, इलाके में दहशत

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर अंतर्गत सुल्तानगंज जहाज घाट पर नाव के समीप एशिया का सबसे खतरनाक सांप छिपा हुआ था। दरअसल, एशिया का सबसे खतरनाक रसल वाइपर सांप है। जो जहाज घाट पर दिखा। वहीं सांप के निकलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ इक्ठ्ठा हो गया। 

वहीं रसल वाइपर सांप के मिलने से जहाज घाट पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार रसेल वाइपर (डाबोइया रसेली) एक विषैला सांप है। यह वाइपरिडे परिवार का सांप है। यह भारत से लेकर ताइवान और जावा तक ज़्यादातर खुले इलाकों में पाया जाता है।

भारत में पाए जाने वाले सांपों में यह सबसे जहरीला सांप है। इसके काटने से कुछ ही घंटों में इंसान की मौत हो जाती है। रसेल वाइपर में होमोटॉक्सिन नाम का जहर पाया जाता है। यह जहर इंसान के शरीर में मिलते ही रक्त को थक्का बना देता है।

अमूमन इस सांप का जहर दस मिनट के अंदर असर करने लगता है। स्थानीय लोगों के द्वारा रेस्क्यूवर को बुलाया गया। नाविक के द्वारा खगड़िया परबत्ता के नयागांव निवासी रेस्क्यूवर गौतम कुमार को फोन कर बुलाया गया, जिसके बाद गौतम के द्वारा विषैले सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।

Suggested News