बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी की यात्रा पर बड़ा बयान, कहा- नहीं मानें तो करेंगे केस, होगी गिरफ्तारी

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी की यात्रा पर बड़ा बयान, कहा- नहीं मानें तो करेंगे केस, होगी गिरफ्तारी

DESK: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर हैं। राहुल गांधी की यात्रा असम पहुंच चुकी है। असम में यह यात्रा 17 जिलों से होकर गुजरेगी। वहीं राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर बीजेपी लगातार हमलावार है। इसी कड़ी में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा राहुल गांधी के न्याय यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिए हैं। उन्होंने कहा है कि,  राहुल गांधी को शहर के अंदर प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अगर वह फिर भी जिद्द कर शहर में आते हैं तो उनके खिलाफ केस दर्ज होगी औऱ उनकी गिरफ्तारी होगी।

दर्ज करेंगे केस

दरअसल, राहुल गांधी की यात्रा नगालैंड से असम पहुंच चुकी है। असम के शिवसागर जिले से शुरू होकर यह यात्रा राज्य के अन्य 17 जिलों से गुजरेगी। इसी में गुवाहाटी शहर भी शामिल है, जिसको लेकर राजनीतिक भूचाल आया है। वहीं अब इस मामले में असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मियां यात्रा कर रहे राहुल

उन्होंने कहा कि, "हमने कहा है कि शहरों के अंदर से नहीं जाना है। जो भी वैकल्पिक रास्ता मांगा जाएगा उसकी अनुमति दे दी जाएगी लेकिन अगर शहर के अंदर से जाने की जिद्द की जाएगी तो हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे। मैं केस दर्ज कर लूंगा और चुनाव के बाद गिरफ्तार करूंगा. अभी कुछ नहीं करूंगा।" उन्होंने यहा तक कहा कि, “यह न्याय यात्रा नहीं बल्कि मियां यात्रा है। जहां जहां मुस्लिम हैं वहां वहां उनकी ये यात्रा कर रहे हैं।”

डुप्लीकेट है गांधी परिवार

असम सीएम ने इसके साथ ही गांधी परिवार पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, “मेरे हिसाब से तो देश का सबसे भ्रष्ट परिवार ये गांधी परिवार है। ये देश में बोफोर्स से लेकर भोपाल गैस कांड के आरोपी को भगाने तक। सबसे भ्रष्ट परिवार गांधी परिवार ही है। ये भ्रष्ट नहीं बल्कि डुप्लीकेट भी हैं। उनका तो फैमिली नाम गांधी है ही नहीं. अपना डुप्लीकेट नाम लेकर घूम रहे हैं”

Suggested News