बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का बड़ा बयान, कहा- तेजस्वी ''कैबिनेट'' की सही स्पेलिंग तक नहीं बता सकते

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का बड़ा बयान, कहा- तेजस्वी ''कैबिनेट'' की सही स्पेलिंग तक नहीं बता सकते

PATNA: बिहार विधान सभा चुनाव के पहले चरण के बाद दूसरे चरण की तैयारी जोरों पर है। आरोप प्रत्यारोप का दौर भी तीखा होता चला जा रहा है। आज शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने महागठबंधन पर जमकर भड़ास निकाली। नौकरी के मामले पर तेजस्वी यादव को खड़ी- खड़ी सुनाते हुए यहां तक कह दिया कि जो व्यक्ति कैबिनेट की सही स्पेलिंग ठीक से नहीं बता सकता बो नौकरी क्या देगा। 

जनता झांसे में नहीं आने वाली है। तेजस्वी की डिग्री के साथ कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने यहां तक कहा कि तेजस्वी को ना तो किसी मुद्दे की समझ है और न ही 10वी की परीक्षा का ज्ञान वो व्यक्ति भला योग्य इंजीनियर नीतीश कुमार की आलोचना कैसे कर सकता है। बिहार की जनता सब जानती है। महागठबंधन के तौर पर सीएम उम्मीदवार तेजस्वी कैबिनेट की स्पेलिंग तक नहीं लिख सकते। उनके पिता ने ही इसी तरह पहली कैबिनेट बैठक में एक लाख नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने जनता से पैसा लिया और नौकरी के आवेदन अभी तक कूड़े के ढेर में पड़े हैं।" आरोप प्रत्यारोप के बीच केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पीएम मोदी की योजना की तारीफ करते हुए कहा कि हमने आयुष्मान भारत जैसी योजना दी और इसे आगे और बढ़ाएंगे। 

कोरोना वैक्सीन का विकास तीसरे चरण में है। इसे जनता के बीच निशुल्क वितरित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भरोसा दिलाया कि सुशासन वाली सरकार ही जनता को अच्छी सुविधा दे सकती है। महागठबंधन की सरकार बनी तो लूट मच जाएगी। जनता को सावधान करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कांग्रेस-राजद गठबंधन के लोग गप्पू और पप्पू करार दिया। जो केवल लप्पू देंगे।  यानी झूठे वादे करेंगे। जनता को ऐसे वादों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। 

Suggested News