बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत पर बिहार में राजकीय शोक, शुक्रवार को प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद

अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत पर बिहार में राजकीय शोक, शुक्रवार को प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद

PATNA :  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। कई राज्यों में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गयी है। बिहार में भी सारे सरकारी व प्राइवेट स्कूल कल यानी शुक्रवार को बंद रहेंगे। प्राइवेट स्कूल व चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमील अहमद ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरा देश मर्माहत है। बिहार में भी उनके निधन से शोक की लहर है, लिहाजा शुक्रवार को सारे प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित की गयी है। 

इधर, बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर राजकीय शोक घोषित करते हुए बिहार सरकार ने शुक्रवार को सरकारी छुट्टी  घोषित की है। बिहार सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सात दिनों के राजकीय शोक एवं शुक्रवार (17 अगस्त) को एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शुक्रवार को बिहार सरकार के कार्यालय के साथ ही स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। केन्द्र सरकार ने अटल जी के निधन पर पूरे देश में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक  घोषित किया है। 

बता दें कि अटल जी का पार्थिव शरीर  दिल्ली  के सरकारी निवास स्थान 6A कृष्णा मेनन मार्ग पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। शुक्रवार को सुबह 9 बजे अटल जी के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय पर जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दिन में 1 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरु होगी। दिल्ली के राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर शुक्रवार को शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यूपी, झारखंड, मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ सहित ज्यादातर राज्य सरकार ने भी अटल जी के सम्मान में शुक्रवार को सरकारी अवकाश घोषित किया है। 


Suggested News