बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोली कांड के आरोपी को गिरफ्तार करने गए डीएसपी और पुलिस टीम पर हुआ हमला, एक जवान आईसीयू में भर्ती

गोली कांड के आरोपी को गिरफ्तार करने गए डीएसपी और पुलिस टीम पर हुआ हमला, एक जवान आईसीयू में भर्ती

BEGUSARAI : खबर बिहार के औद्योगिक जिला बेगूसराय से है, जहां एक मामले में आरोपी के गिरफ्तारी के लिए गए डीएसपी और उनकी पुलिस टीम पर हमला किया गया है। इस दौरान बदमाशों ने डीएसपी और थानेदार की पिटाई कर दी। वहीं बीएमपी के एक जवान की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र हीराटोल गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रहुआ गांव में देर रात एक प्राइवेट शिक्षक को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले में एक गांव से एक युवक को हिरासत में लिया गया था उसके निशानदेही पर हीरा टोल में बलिया डीएसपी के नेतृत्व में बलिया और साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस छापेमारी करने गई थी। जहां बदमाशों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और लाठी डंडे से हमला कर दिया।

जवान को छोड़ भाग गए सभी पुलिसवाले

घायल जवान के अनुसार थाना अध्यक्ष और डीएसपी को लाठी डंडे की चोट लगी है। जिसके बाद सभी पुलिस वहां से भाग गये और वह ग्रामीणों के चंगुल में फंस गया जहां ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से जवान की पिटाई कर दी। बाद में वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा। जिससे उसकी जान बची।

फिलहाल, घायल जवान का इलाज सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। घायल जवान बलिया थाना में कार्यरत है और वह साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में छापेमारी करने के लिए गई थी।

Suggested News