बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधानसभा में डिप्टी CM के हाथ से कागज छीनने की कोशिश, सत्ता पक्ष ने किया कड़ा प्रतिकार

विधानसभा में डिप्टी CM के हाथ से कागज छीनने की कोशिश, सत्ता पक्ष ने किया कड़ा प्रतिकार

PATNA: बिहार विधानसभा की कार्यवाही 12 बजे जब शुरू हुई इसके बाद फिर से भारी हंगामा हुआ। विपक्षी विधायक हाथ में पोस्टर लेकर नारेबाजी करते वेल में पहुंच गए. राजद-माले विधायक विस अध्यक्ष को पोस्टर दिखाते रहे। दरअसल विस अध्यक्ष ने विपक्षी विधायकों की तरफ से दिये गये कार्यस्थगन प्रस्ताव को नियम विरूद्ध बता कर उसे खारिज कर दिया। इसके बाद राजद-माले सदस्य हंगामा करने लगे वेल में पहुंच गये। विधानसभा में जब डिप्टी सह सह वित्त मंत्री प्रस्ताव पढ़ रहे थे तो विपक्षी सदस्यों ने उनके हाथ से कागज छीनने की कोशिश की। इस हरकत के बाद सत्ता पक्ष भी आक्रामक हो गया और कड़ा प्रतिकार किया।

डिप्टी CM के हाथ से कागज छीनने की कोशिश

दसरअसल,भारी हंगामा के बीच विस अध्यक्ष सदन में विधायी कार्य निबटवा रहे थे। वित्त विभाग से संबंधित प्रस्ताव पर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद सदन में अपनी बात रख रहे थे। इसी बीच माले विधायक उन पर टूट पड़े और हाथ से कागज छीनने की कोशिश की. हालांकि डिप्टी सीएम के हाथ से कागज छीनने में वो सफल नहीं हो सके। विपक्षी सदस्यों के इस हरकत से सत्ता पक्ष के लोग भी खड़े हो गये और कड़ा प्रतिकार किया। विस अध्यक्ष विजय सिन्हा ने तत्काल वहां पर सुरक्षा टाइट कर दी और मार्शल को लगा दिया।  

12 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई इसके बाद राजद विधायक वेल में पहुंचकर नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। विपक्षी विधायक विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 को वापस लेने की मांग कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने प्रदर्शन कर रहे विधायकों को समझाने की पूरी कोशिश की,लेकिन सदस्य मानने को तैयार नहीं हो रहे. विस अध्यक्ष ने हंगामा के बीच शून्यकाल की कार्यवाही शुरू की. विस अध्यक्ष ने वेल में प्रदर्शन में कर रहे विपक्षी विधायकों को चेताया और कहा कि आपलोग रिपोर्टर टेबल से अलग होकर नारेबाजी करिये। इसके पहले प्रश्नकाल के दौरान राजद सदस्यों के हंगामा की वजह से अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी थी। 


Suggested News