बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में महिला से मोबाइल छीनने का प्रयास, असफल हुआ तो मारी गोली

वैशाली में महिला से मोबाइल छीनने का प्रयास, असफल हुआ तो मारी गोली

वैशाली. बाइक सवार तीन बेखौफ अपराधियों ने फूल तोड़ने के दौरान एक महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घायल महिला का पुत्र मनीष कुमार ने बताया कि एक बाइक पर तीन अपराधी सवार थे। मोबाइल छीनने के लिए रेकी कर रहा था। पहले युवक को टार्गेट किया। लूट में असफल होता देख महिला का मोबाइल छीनना चाहा। इस दौरान पुलिस की गाड़ी आते देख बदमाशों ने महिला को गोली मारकर फरार हो गया। इसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बरांटी ओपी थाने की पुलिस ने घायल महिला को सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया है। यहां महिला का इलाज चल रहा है।

घायल महिला अंधरवारा गांव निवासी संजय साह का 46 वर्षीय पत्नी बेबी देवी बताई गई है। जो सुबह में हाजीपुर जंदाहा एनएच 322 पर टहल रही थी। टहलने के दौरान महिला फूल तोड़ रही थी। तभी बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल छीनने के क्रम में उसको गोली मारकर जख्मी कर दिया।

वहीं पुलिस बाइक सवार अपराधियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रही है। इस संबंध में बरांटी ओपी अध्यक्ष गंगा कुमार सोरेन ने बताया कि फूल तोड़ने के क्रम में असफल होने पर बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह पर नाकेबंदी कर रही है।


Suggested News