बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! उग्र प्रदर्शन के चलते फंसे यात्रियों के लिए बड़ी राहत, इन रूटों से चलेगी स्पेशल ट्रेन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! उग्र प्रदर्शन के चलते फंसे यात्रियों के लिए बड़ी राहत, इन रूटों से चलेगी स्पेशल ट्रेन

हाजीपुर.  केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में जमकर प्रदर्शन और उपद्रव हो रहा है। पिछले तीन दिनों से कई सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान उपद्रवियों ने कई ट्रनें भी फूंक डाली। इसको लेकर कई ट्रनों का परिचालन बाधित रहा। इससे यात्रियों काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच पूर्व मध्य रेलवे ने फंसे हुए यात्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। फंसे यात्रियों की सुविधा के 19.06.2022 को पूर्व मध्य रेल द्वारा झाझा, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. एवं धनबाद से स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

ट्रेनों की सूची

गाड़ी संख्या 02214 झाझा-शालीमार स्पेशल ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को 23.40 बजे झााझा से प्रस्थान कर 20.06.2022 को 05.45 बजे शालीमार पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 07609 डीडीयू-पूर्णा स्पेशल ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 21.00 बजे खुलकर  21.06.2022 को 03.30 बजे पूर्णा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 02296 डीडीयू-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 23.25 बजे खुलकर 21.06.2022 को 16.25 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 02742 डीडीयू-वास्को डी गामा स्पेशल ट्रेन 

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 21.50 बजे खुलकर 21.06.2022 को 10.30 बजे वास्को डी गामा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01034 डीडीयू-पुणे स्पेशल ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 23.40 बजे खुलकर  21.06.2022 को 02.15 बजे पुणे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 02792 डीडीयू-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 06.00 बजे खुलकर 21.06.2022 को 11.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08623 धनबाद-हटिया स्पेशल ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को धनबाद से 23.00 बजे खुलकर 20.06.2022 को 04.30 बजे हटिया पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08420 धनबाद-पुरी स्पेशल ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को धनबाद से 23.30 बजे खुलकर 20.06.2022 को 14.15 बजे पुरी पहुंचेगी।

Suggested News