बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में पलटा ट्रैक्टर, ड्राईवर की मौत, एक सात साल का बच्चा गंभीर रुप से घायल

औरंगाबाद में पलटा ट्रैक्टर, ड्राईवर की मौत, एक सात साल का बच्चा गंभीर रुप से घायल

Aurangabad : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक ट्रैक्टर के पलटने से जहां ड्राइवर की मौत हो गई है। वहीं एक सात साल का बच्चा गंभीर रुप से घायल हुआ है। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के मई गुमटी के पास की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतक पौथु थाना के बनाही ग्राम निवासी ओमप्रकाश दास रफीगंज थाना क्षेत्र के पड़राही ग्राम निवासी संजय यादव का अमवा से खेत जोत कर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो पलट गया। 

ट्रैक्टर के नीचे दब जाने के कारण जहां उसकी पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक सात साल का बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया। इधर घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे से दोनो को बाहर निकाला और आनन-फानन में दोनो को इलाज के लिए लेकर  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रफीगंज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जाँचोपरांत ट्रैक्टर चालक को मृत घोषित कर दिया। वही सात वर्षीय किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज हेतु औरंगाबाद भेज दिया है। 

इधर घटना की खबर मिलते ही दोनों के घर में कोरहराम मचा हुआ है। परिजन का रो रो कर बुरा हाल है ।

औरंगाबाद से डीएन मोरयार की रिपोर्ट

Suggested News