बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोवा जाकर हार्डकोर नक्सली को औरंगाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई कांडों में थी पुलिस को तलाश

गोवा जाकर हार्डकोर नक्सली को औरंगाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई कांडों में थी पुलिस को तलाश

AURANGABAD : आतंक की वारदातों को अंजाम देकर गोवा में चैन की नींद सो रहे एक हार्डकोर नक्सली को आज औरंगाबाद पुलिस ने वहां जाकर गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया की गुप्त सूचना पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हार्डकोर सदस्य और मदनपुर पुलिस के लिए कई कांडों में वांछित सिजुआही गांव निवासी नंदू कुमार उर्फ प्रियम कुमार को यहां की पुलिस ने गोवा जाकर 14 जुलाई को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद हार्डकोर ने पुलिस के समक्ष नक्सली संगठन में अपनी सक्रियता और कई कांडों में संलिप्तता स्वीकार की है।


गिरफ्तार नक्सली पर मदनपुर थाना में 23 नवम्बर 2021 को भादवि की धारा 147, 148, 149, 435, 427, 124ए, 120बी, 3, 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा 16, 18, 20 यूएपी एक्ट के तहत कांड सं.-364/21, मदनपुर थाना में ही 26 अप्रैल 2022 को भादवि की धारा 121, 121ए,  186, 302, 120बी, 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा 16, 18, 20, 38, 39 यूएपीए एक्ट के तहत कांड सं.-197/22 और  मदनपुर थाना में ही 28 जून 2022 को भादवि की धारा 353, 120बी, 25(1-बी), 26/35 आर्म्स एक्ट, 3, 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा 16, 18, 20, 38 यूएपीए एक्ट के तहत कांड सं.- 315 / 22 दर्ज है। 

उन्होने कहा की पुलिस के लिए यह अहम गिरफ्तारी है। हार्डकोर की गिरफ्तारी और पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ है। 

नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का छापेमारी अभियान  लगातार जारी है। प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) मुकेश कुमार, सदर एसडीपीओ गौतम शरण ओमी एवं मदनपुर थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News