बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार और डेढ़ लाख रूपये के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार और डेढ़ लाख रूपये के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

AURANGABAD : आज औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार ज़िले में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर चलाएं जा रहे विशेष अभियान के तहत अम्बा थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक देशी  कट्टा, छह जिंदा कारतूस तथा दो मोबाईल बरामद किया है। वहीँ 1.5 लाख रुपयों के साथ दो अपराधी को धर दबोचा हैं। 


यह कार्रवाई सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सहरावत के नेतृत्व में अम्बा थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह एवं सशस्त्र बलों के द्वारा की गई है। पकड़े गए अपराधी की पहचान झारखंड राज्य  के पलामू ज़िले के नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत कोरानी गांव निवासी उपेंद्र यादव एवं औरंगाबाद ज़िले के टंडवा थाना क्षेत्र के घुरासागर गांव निवासी मनोज यादव के रूप में की गई है।

आज मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ स्वीटी सहरावत ने कहा कि अंबा थाना क्षेत्र के एरका चेक पोस्ट के समीप वाहन जांच के दौरान दो बाइक सवार युवक पुलिस को देख भागने लगे। जिन्हें संदेह के आधार पर उनका पीछा किया गया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर जब तलाशी लिया गया तो उनके पास से एक देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, दो मोबाईल फोन एवं 1.5 लाख रूपये बरामद किया गया।  

पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने बताया कि बरामद किया गया रूपया  जपला स्थित पेट्रोल पंप के मालिक मुन्ना सिंह से रंगदारी के रूप में वसूला गया है। इसके बाद दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इनके अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा हैं। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News