बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चर्चित शराब माफिया बाबर अली को किया गिरफ्तार

औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चर्चित शराब माफिया बाबर अली को किया गिरफ्तार

AURANGABAD : औरंगाबाद पुलिस कप्तान ने सभी थाना अध्यक्षों को शराब के खिलाफ लगातार छापामारी करने का निर्देश दिया है। आज  इस अभियान के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दाउदनगर के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई किया गया। 


इस मामले की जानकारी देते हुए दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ऋषि कुमार ने बताया कि ओबरा थाना अंतर्गत मद्यनिषेध कांड संख्या -380/22 में बहुत दिनों से वांछित चल रहे अभियुक्त को ओबरा थाना अध्यक्ष के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियुक्त शराब मामले में कई बार पूर्ब में भी जेल जा चुका है। जिसकी पहचान मो. बाबर अली, पिता स्व. मो. अब्दुल मबुध, के रूप में किया गया है जो ग्राम - महुआ टोला, थाना सोरसराय, जिला नालंदा का रहने वाला है। 2005-06 में सोरसराय थाना नालंदा एवं 2021 में औरंगाबाद जिला के अम्बा थाना से शराब मामले में जेल भेजा जा चुका है। 

उन्होंने यह भी बताया है कि ओबरा थाना में दर्ज मामले में तकरीबन 13 लोग को अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें पूर्व में ही 5 की गिरफ्तारी हो गई थी। बाबर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। लेकिन आज शराब के खिलाफ चलाई गई अभियान में  शराब माफिया के हिटलिस्ट में चर्चित चेहरा बाबर अली को गिरफ्तार कर लिया गया है।  इसकी गिरफ्तारी औरंगाबाद पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News