बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद का सिम्बल लेकर सिवान पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत

राजद का सिम्बल लेकर सिवान पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत

SIWAN : सिवान लोकसभा सीट पर महागठबंधन का फंसा पेंच अब सुलझ गया है। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को वहां से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके बाद सिवान पहुंचे अवध बिहार चौधरी का कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ स्वागत किया। 

वहीँ चौधरी ने कहा की कल रात के आठ बजे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और युवाओं के नेता तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी का सिम्बल दिया है। इसके लिए उन्होंने दोनों नेताओं का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने कहा सिवान के मान सम्मान, प्रतिष्ठा और अगड़े-पिछड़े के सम्मान के लिए काम करते रहेंगे। 

चौधरी ने कहा की पार्टी ने उन्हें पहले से सिवान में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा था। जिसके मद्देनजर वे तैयारी में जुट गए थे। उन्होंने कहा की हमें पार्टी के आदेश पर ही चुनाव लड़ना था। पार्टी ने मुझे आदेश दिया। इसके बाद तैयारी में जुटे हैं। वहीँ सिम्बल मिलने के बाद अवध बिहार चौधरी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। उनका दावा है की सिवान में इस बार जरुर लालटेन जलेगा।  

सिवान से परवेज अली की रिपोर्ट 


Suggested News