जदयू छोड़कर प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से जुड़े आजम हुसैन, कहा बिहार को विकसित बनाने में करेंगे सहयोग

जदयू छोड़कर प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से जुड़े आजम हुसै

PATNA : शिवहर के पूर्व सांसद अनवर उल हक के पुत्र आजम हुसैन आज प्रशांत किशोर के अभियान जन सुराज से अपने सारे सहयोगी के साथ जुड़ गए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमने प्रशांत किशोर के साथ शिवहर और सीतामढ़ी जिले में आपसी भाई चारा और सांप्रदायिक सौहार्द्र को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया है। इसके साथ-साथ बिहार को विकसित बनाने में भी सहयोग करेंगे। 


प्रशांत किशोर के अभियान से जुड़े आजम हुसैन पहले जदयू में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। आजम हुसैन जब तक जेडीयू अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। इस दौरान जो भी जिम्मेदारी जदयू की तरफ से उनको दिया गया। उसे ईमानदारी से निभाया। 

Nsmch
NIHER

जन सुराज अभियान को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का कहना है की स्वतंत्रता के बाद 50 के दशक में भारत के अग्रणी राज्यों में शामिल बिहार, आज देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य है। आज गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से लोगों का यहां बुरा हाल है। 

अब समय है की स्थिति को बदलने का और लोगों के जीवन में बेहतरी के लिए, बिहार की व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन का इस संकल्प के साथ और आने वाले 10 सालों में बिहार को देश के शीर्ष 10 राज्यों की श्रेणी में शामिल कराने के लिए जन सुराज का यह अभियान समाज के सही लोगों को जोड़कर, एक सही सोच के साथ सामूहिक प्रयास के जरिए एक ऐसी व्यवस्था बनाने की कोशिश है, जिससे सत्ता परिवर्तन सही मायनों में व्यवस्था परिवर्तन का जरिया बने। इसके मद्देनजर प्रशांत किशोर अलग अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। जिससे लोग आये दिन जुड़ते जा रहे हैं।