बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाढ़ के पानी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, घर में मचा कोहराम

बाढ़ के पानी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, घर में मचा कोहराम

Siwan : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बाढ़ के पानी में डूबने एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। घटना के बाद ग्रामीमों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना जामो थाना क्षेत्र के डुमरा गांव की है। 

मिली जानकारी के अनुसार जामो थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी 63 वर्षीय दसई बिंद साइकिल से बाजार से सामान खरीदने के लिए डुमरा सेंटर जा रहे थे। डुमरा पेट्रोल पंप के समीप सड़क के ऊपर से बह रहे बाढ़ के पानी को साइकिल सहित पार करने लगे।  इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और तेज गति से बह रहे बाढ़ के पानी मे बह गए जिससे उनकी मौत हो गयी। हालांकि स्थानीय लोगो ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं सके। 

बाद में उनके शव को लोगो द्वारा पानी से बाहर निकाला गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक दसई बिंद काफी गरीब थे और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही सीवान को-ऑपरेटिव बैंक सिवान के अध्यक्ष रामायण चौधरी पहुँच परिजनों को सांत्वना दिए और सरकार पर जमकर वॉर भी किए। वही समाचार प्रेषण तक मौके पर स्थानीय प्रशासन नही पहुंचा था।  

सिवान से विजय की रिपोर्ट


Suggested News