बरबीघा में बाबा नंदी महाराज के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मंत्री अशोक चौधरी सपरिवार हुए शामिल

SHEKHAPURA : जिले के बरबीघा के कुशेढी गांव स्थित भगवान पंच बदन स्थान महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के उपरांत बाबा नंदी महाराज के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। साथ ही साथ रुद्राभिषेक भी किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री और बरबीघा से विधायक रहे अशोक चौधरी सपरिवार शामिल हुए। इसमें उनकी पत्नी नीता चौधरी, पुत्री शांभवी, दामाद सायन कुणाल भी शामिल हुए और भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
इस मौके पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बाबा पंच बदन महादेव मंदिर में हमारी बहुत आस्था है। पंचबदन महादेव ने हमारी सारी मनोकामनाएं पूर्ण की है। यहाँ नंदी भगवान् की हमने कमी देखी तो नंदी भगवान् का आज प्राण प्रतिष्ठा करवायें और आगे भी करेंगे। कहा की बरबीघा से ही हमारी पहचान बनीं है। हमारा घर है। हम बरबीघा और बरबीघा के लोगों के लिए अधिक से अधिक विकास करते रहेगें।
इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। रुद्राभिषेक और बाबा नंदी महाराज के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कई गण्यमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह के साथ-साथ शेखपुरा के सामाजिक कार्यकर्ता और नेता शंभू यादव, विधान परिषद सदस्य के अलावे विधान परिषद सदस्य अजय सिंह, प्रभात कुमार मुन्ना, बरबीघा से त्रिशूल धारी सिंह, पूर्व सभापति रोशन कुमार, वर्तमान सभापति सोनू कुमार, पूर्व मुखिया पवन किशोर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार, कारू सिंह इत्यादि की भागीदारी देखी गई। समारोह के समापन पर सायन कुणाल के बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व को लेकर बड़ी घोषणा भी की गई।
शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट