N4N DESK : बागेश्वरधाम सरकार के रूप में लोकप्रिय पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की उम्र महज 27 साल है। लेकिन इतनी कम उम्र में ही धीरेन्द्र शास्त्री ने प्रसिद्धि हासिल कर ली है। उनके कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ उमड़ जाती है। जिसे संभाल पाना प्रशासन के लिए भी चुनौती बन जाती है। कई बार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की शादी के चर्चे किये जाते हैं। इसी कड़ी में कथावाचक जया किशोरी के साथ उनकी शादी के अफवाह उड़ाए गए थे।
लेकिन जया किशोरी ने इस अफवाह को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने इस अफवाह का खंडन करते हुए कहा था की जब भी उनकी शादी होगी। इसकी जानकारी उनके सोशल मीडिया हैंडल पर दे दी जाएगी। वहीँ इससे पहले शिवरंजनी तिवारी नाम की एक लड़की की बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री से शादी की खूब चर्चा हुई थी। शिवरंजनी तिवारी ने गंगोत्री धाम से बागेश्वर धाम तक पदयात्रा कर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात करने की बात कही थी। हालांकि इसके बाद क्या हुआ, इससे जुड़ी जानकारी नहीं मिली।
अब एक बार फिर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने खुद अपनी शादी को लेकर ऐलान किया हैआचार्य धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों महाराष्ट्र के संभाजीनगर में दरबार लगाए हुए हैं, जहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। संभाजीनगर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान उनसे शादी को लेकर भी सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया है कि वह बहुत जल्द शादी करने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा की शादी के लड्डू जिसने खाए वह भी पछता रहा है और जो नहीं खाए वे भी पछता हैं। लेकिन यह कहने की बातें हैं। उन्होंने कहा की माता पिता और गुरु के आशीर्वाद से वे बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।