बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी की शादी के बहूभोज का है इंतजार, यहां उनकी विवाह की खुशी में 500 लोगों में बांटे गए खाने के पैकेट

तेजस्वी की शादी के बहूभोज का है इंतजार, यहां उनकी विवाह की खुशी में 500 लोगों में बांटे गए खाने के पैकेट

HAJIPUR :  बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी नहीं दी हो, लेकिन उनकी शादी की खुशी समर्थकों में कम होता नजर नहीं आ रहा है। तेजस्वी की शादी पर जहां पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता और समर्थक बधाई दे रहे हैं। वहीं वैशाली जिले में राजद नेता केदार यादव इतने खुश दिखे कि उन्होंने अपने इलाके में एक साथ 500 लोगों के बीच खाना वितरण करवा दिया। इस दौरान वह तेजस्वी यादव और राजश्री यादव का हाथ में तस्वीर लेकर खुशी मनाते हुए और गाते नाचते हुए नजर आए।

सौ बच्चों में बांटे गए कॉपी-किताब 

तेजस्वी यादव की शादी से बेहद खुश केदार यादव ने इस दौरान करीब एक सौ बच्चों के बीच कॉपी किताब का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने यह दावा किया कि 2022 में तेजस्वी यादव बिहार के सीएम बनेंगे। राजद नेता ने कहा कि जब से राजश्री यादव तेजस्वी यादव की जीवन में आई है तब से नेता प्रतिपक्ष और मजबूत हुए हैं। आने वाले समय में बिहार के विकास के लिए तेजस्वी यादव और राजश्री यादव सफल होंगे।

 वहीं राजद नेत्री मंजू सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव ने अंतरजातीय शादी कर समाज को एक मिसाल पेश किया है और जात पात को तोड़कर और जात पात से उठकर उन्होंने शादी की है। आने वाले समय में बिहार से जातिवाद खत्म हो जाएगा तभी बिहार में विकास संभव है।



Suggested News