बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाहुबली के घर बंपर भोज की तैयारी, पहले से ही जीत मान चुकी नीलम ने पूरे मोकामा को दिया न्योता

बाहुबली के घर बंपर भोज की तैयारी, पहले से ही जीत मान चुकी नीलम ने पूरे मोकामा को दिया न्योता

पटना... बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम कल आने वाले हैं। चुनाव परिणाम आने से पहले सर्वे में आए नतीजों को देखकर महागठबंधन के नेता अभी से ही जश्न मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। जनता का जनादेश क्या होगा ये तो कल पता चलेगा, लेकिन राजद के टिकट से चुनाव लड़ने वाले बाहुबली नेता अनंत सिंह के निवास पर अभी से ही पूरे मोकामा के स्वागत के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह की मानें तो लगभग 20 से 25 हजार तक के लोगों के खाने के व्यवस्था की गई है। वहीं सोमवार को भी अनंत सिंह के निवास आने-जाने वाले कार्यकर्ताओं के लिए खाने की व्यवस्था की गई। खुद नीलम सिंह रसोई में जाकर भोजन के हर इंतजाम को बारीकी से देखा। 

एग्जिट पोल में महागठबंधन को बहुमत मिलने के बाद से ही आरजेडी-कांग्रेस खेमे में उत्साह दिखा जा रहा है। हालाकि मोकाम से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले अनंत सिंह फिलहाल जेल में हैं, लेकिन इस बार के चुनाव में भी वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उनकी पत्नी नीलम देवी ने तो यहां तक कहा है कि उनकी जीत तो हम पहले से ही तय मान चुके हैं, इसलिए पटना स्थित अनंत सिंह के सरकारी आवास पर 20 हजार लोगों के खाने और रहने की व्यवस्था की जा रही है। 

पूरी मोकामा की जनता को खुला आमंत्रण

अनंत सिंह के आवास पर अभी से ही जश्न की बड़ी तैयारी चल रही है। अनंत सिंह के करीबी रहे मंटू सिंह का कहना है कि 10 नवंबर को मोकामा के सभी जनता को खुला आमंत्रण दिया गया है। मोकामा और पटना से जितने भी लोग आवास पर पहुंचेंगे सभी को खाना खिलाया जाएगा।

तेजस्वी नीतीश से अच्छे मुख्य्मंत्री होंगे

मंगलवार को आने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी का कहना है कि तेजस्वी यादव नीतीश से भी अच्छे मुख्यमंत्री साबित होंगे। तेजस्वी सभी गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करेंगे। नीलम देवी ने आगे बताया की अनंत सिंह की जीत सुनिश्चित है और आने वाले 5 सालों में टाल की समस्या को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।



Suggested News