बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का बहुजन समाज जोड़ो यात्रा पहुंचा नवादा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का बहुजन समाज जोड़ो यात्रा पहुंचा नवादा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

NAWADA : नवादा की सडकों पर रविवार को जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला है। आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का बहुजन समाज जोड़ो यात्रा आज नवादा पहुंची। इस दौरान पार्टी और भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल नेताओं का भव्य स्वागत किया। 


उसके बाद आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जोहर आजाद के नेतृत्व में नवादा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर का भ्रमण किया। प्रदेश अध्यक्ष जोहर आजाद ने बताया कि 8 फरवरी को पश्चिमी चंपारण से बहुजन समाज जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई थी। आज यह यात्रा नवादा पहुंची है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बहुजन समाज के लोगों को एकजुट करना है। 

उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से संविधान को बदलने की साजिश चल रही है। उसे अब बहुजन समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती से संविधान बदलने वालों को यह बताना चाहते हैं कि संविधान की रक्षा करने के लिए बिहार के बहुजन अब एकजुट हो गए है।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा और जीतन राम मांझी के गरीब यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन लोगों की यात्रा केवल सड़क यात्रा है और मेरा यात्रा जमीन पर चलने वाली यानि पैदल यात्रा है। हमलोग इस यात्रा के माध्यम से बहुजन समाज के हर घर तक पहुंच रहे हैं और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान और उसकी रक्षा के बारे में बता रहे हैं। आपको बता दें कि एक तरफ बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गरीब संपर्क यात्रा निकाले हैं। तो वहीं बिहार के सीएम समाधान यात्रा पर है। देश की राजनीतिक यात्रा जोरों की चल रही हैं।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News