सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में बाल्डविन एकेडमी पटना का जलवा, 17 स्टूडेंट्स को मिला 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स

PATNA : सीबीएसई बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में बाल्डविन एकेडमी पटना के स्टूडेंट्स ने सफलता का परचम लहाराया है। प्रिया कुमारी 96 प्रतिशत मार्क्स लाकर स्कूल टॉपर बनी है। मीनाक्षी कुमारी को दूसरा और प्रिंस कुमार को तीसरा स्थान मिला है। बाल्डविन एकेडमी के 17 स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स हासिल किया है। 75 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाया है।

बाल्डविन एकेडमी के प्रिया कुमारी को 96 प्रतिशत मार्क्स मिला है। मीनाक्षी कुमारी को 95.40%, प्रिंस कुमार को 95%, शुभम पांडेय को 94.80%, अमृता नाथ को 94.80%, वर्षा को 94.40%, अंकुर अदित्या को 94.20%, मोनिका कुमारी को 94%, हर्षित राज को 93.60%, अक्षत कुमार को 92.60%,सजल सेन गुप्ता को 92.20%, साक्षी रंजन को 92%, सौरभ पांडेय को 92%, साक्षी को 91.80%, दीप मोइत्रा को 91.60%, प्रत्युष मिश्रा को 91%, चिराग संस्कृतायन को 90.80% मार्क्स मिला है।

बाल्डविन एकेडमी की मीनाक्षी कुमारी को हिन्दी में 100% और अंग्रेजी में 98% मार्क्स मिला है। प्रिया कुमारी को साइंस में 98% और शुभम पांडेय को गणित में 97% मार्क्स हासिल हुआ है।