चिराग की तारीफ में गढ़े कसीदे : कांग्रेस-राजद के मायावी जाल में नहीं आएंगे चिराग, वह राष्ट्रवादी नेता, उनके लिए सीटें मायने नहीं रखती

चिराग की तारीफ में गढ़े कसीदे : कांग्रेस-राजद के मायावी जाल

PATNA : एनडीए में चिराग पासवान की छवि एक ऐसे नेता की है, जिन्हें गठबंधन में बनाए रखने के लिए भाजपा तमाम प्रयास कर रही है। स्थिति यह है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करनेवाली भाजपा के नेता भी चिराग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, ताकि वह गठबंधन में बने रहे। भाजपा नेता जनक राम ने तो उन्हें आज की राजनीति का युवा तुर्क करार दिया है। जो राष्ट्रवादी छवि रखता है।

जनक राम ने इस दौरान चिराग के राजद और कांग्रेस के साथ जाने की संभावनाओं की खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद मायावी हैं और चिराग पासवान इतने समझदार हैं कि वह उनके मायावी जाल में नही फंसेंगे। जनक राम ने यह बातें महागठबंधन की तरफ से चिराग को मिले दस सीटों के ऑफर को लेकर कही है।

जनक राम ने कहा चिराग राष्ट्रवादी नेता हैं, वह ऐसे माया में नहीं आएंगे। हमारे नेता नरेंद्र मोदी के साथ पूरा राष्ट्र है। इसलिए इसबार 400 सीटों पर पार्टी की जीत निश्चित है। चिराग भी राष्ट्र के लिए सीटों के बंटवारे के मान जाएंगे।