बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बैंक से पैसे निकालने घर से निकले शख्स का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR NEWS : बैंक से पैसे निकालने घर से निकले शख्स का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

BHAGALPUR : सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पैन हाई स्कूल के निकट N.H.80 के नाथूराम महतो हाई स्कूल के मुख्य गेट पर एक युवक का शव को देखकर सनसनी फैल गई। बताते चलें कि सुबह में रोज की तरह ग्रामीण सुबह टहलने  निकले हुए थे। एकाएक पैन हाई स्कूल के पास मुख्य गेट पर अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति का शव देख कर हड़कंप मच गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने स्थानीय थाना सुल्तानगंज को सूचना दिया। स्थानीय थाना प्रभारी लाल बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव के पास पुलिस को मोबाइल और कुछ रुपया मिले हैं। मोबाइल के आधार पर ही शव की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक दीपक कुमार सिंह पिता स्वर्गीय दिनेश सिंह गुरुवार को दोपहर 2 बजे घर से बैंक का पासबुक ले कर निकले थे। शाम तक आपस नहीं आने पर दीपक कुमार सिंह के परिवार वाले खोजबीन करने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बता दें कि दीपक कुमार का मोबाइल शाम को 7 बजे से बंद बताने लगा था। थाना प्रभारी द्वारा शव की जांच करने पर पैकेट से मोबाइल तथा कुछ पैसे बरामद किया गया। मोबाइल के ही आधार पर उसके परिवार वाले को घटना की जानकारी दी गई। मृतक दीपक सिंह के घर वाले को थाना प्रभारी ने सूचना देकर रेफरल अस्पताल सुलतानगंज बुलाया और शव की पहचान दीपक सिंह के रूप में हुई। परिवार वाले कुछ भी बताने से घबरा रहे हैं। मृतक दीपक सिंह, पिता स्वर्गीय दिनेश सिंह, सुलतानगंज अंतर्गत तिलकपुर के रहने वाले थे। 

बताया जा रहा है की दीपक सिंह की 6 वर्ष पूर्व मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड इटहरी गांव में शादी हुई थी। जिनका 4 साल का एक लड़का भी है। बताया जा रहा है की मृतक दुसरे राज्य में रहकर काम करते थे, लेकिन पिछले 2 साल से अपने परिवार के साथ रह रहे थे। परिवार वालों द्वारा दबी जुबान बताया जा रहा का है कि कुछ दिन पहले भी दीपक सिंह के साथ मारपीट किया गया था। जिसमें गांव के ही मुन्नी सिंह, मुतुल सिंह, फूकन सिंह, स्वर्गीय सुरेश सिंह और महेशी के बजरंगी पासवान शामिल थे। उन्हें पहले भी जान से मार देने की धमकी दी गयी थी। शक के आधार पर मुन्ना सिंह को थाना बुलाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News