बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका की बेटी डॉ.सूची ने बिहार का नाम किया रौशन, उड़ीसा के राज्यपाल गणेशी लाल ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित, पढ़िए पूरी खबर

बांका की बेटी डॉ.सूची ने बिहार का नाम किया रौशन, उड़ीसा के राज्यपाल गणेशी लाल ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित, पढ़िए पूरी खबर

BANKA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढाओं अभियान को सलेमपुर गांव की बेटी ने साकार कर दिखाया है। सलेमपुर गांव के मनोज दूबे जो राजकीय मध्य विद्यालय विश्म्भरचक में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। उनकी पुत्री डॉ. सूची ने उडीसा यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलाजी से एनिमल हसबेंड्री में बैचलर डिग्री में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। 


सोमवार को उडीसा के राज्यपाल गणेशी लाल ने शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक देकर डॉ.सूची को सम्मानित किया। वहीं डॉ. सूची को गोल्ड मेडल मिलने पर पैतृक गांव सलेमपुर में बधाई देने वाले का तांता लग गया। डॉ. सूची के पिता मनोज दूबे ने कहा कि यह गौरवान्वित होने का क्षण है। जिसे फ़िलहाल बयां भी करने में असहज महसूस कर रहा है। 

उन्होंने बताया की उन्हें तीन पुत्री क्रमश: डॉ. सूची, साक्षी, मन्नु कौशिक एवं एकमात्र पुत्र मृगांग कौशिक है। डॉ. सूची फ़िलहाल जमुई में पशु चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत है। पत्नी नूतन देवी के आक्स्मिक निधन के बाद चारों बच्चों के परवरिश करना चुनौती था। लेकिन वह बच्चों को शिक्षित करने के संकल्प के साथ चारों बच्चों को मां के साथ पिता का प्यार देकर आज इस मुकाम तक पहुंचाने में सफल रहे। 

उन्होंने बताया की डॉ. सूची की प्रारंभिक शिक्षा भागलपुर के हनुमान उच्च विद्यालय से मैट्रिक तक हुई। इसके बाद सीबीएसई से इंटर पास कर प्रतियोगिता परीक्षा में पास कर उडीसा यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलाजी में नामांकन कराया। जिसके बाद जमुई में चिकित्सा पदाधिकारी पर नियुक्त हुई। डॉ. सूची के इस उपलब्धि के लिए उन्होंने बेटी के जज्बे तथा एक माता-पिता के धर्म के निर्वाहन को बताया। वहीं इस उपलब्धि के लिए पूर्व मुखिया कैलाश दूबे, पूर्व जिप सदस्य कंचन दूबे, मृत्युंजय शर्मा, सलेमपुर सरपंच हीरा देवी भानू चौबे, दिलीप उपाध्याय, अभय तिवारी सहित अन्य ने बधाई दिया है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News