बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : यूनिवर्सिटी के बाथरूम में छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार,24 वीडियो क्लिप भी मिले,मचा हड़कंप

बड़ी खबर : यूनिवर्सिटी के बाथरूम में छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार,24 वीडियो क्लिप भी मिले,मचा हड़कंप

N4N DESK : यूनिवर्सिटी के कई बिल्डिंग के वॉशरूम में में गुप्त कैमरा लगाकर वीडियो शूट करने की बात सामने आई तो हड़कम्प मच गया। जब आरोपी को पकड़ा गया तो तो उसके पास से 24 ऐसे वीडियो क्लिप मिले जो यूनिवर्सिटी के वॉशरूम में बनाए गए थे। आरोपी की उम्र 21 साल है और उस शख्स का नाम दोयून किम है। आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसके पास 24 ऐसे वीडियो क्लिप में मिले हैं, जो महिलाओं के बगैर मर्जी के बनाए गए हैं। इससे साबित होता है कि किम ने महिलाओं की प्राइवेसी का हनन किया है।

21 वर्षीय किम ने करीब 2 दर्जन से अधिक महिलाओं के सीक्रेट वीडियो क्लिप बनाए थे। बताया जाता है कि जब छात्राएं और महिलाएं अक्सर स्टेशनरी का सामान लेने कोई पार्टी ज्वाइन करने तो कोई लिफ्ट लेने के लिए निकलती थी। तब किम ऐसा करता था। किम का अपराध तक पकड़ा गया जब उसे एक स्टूडेंट ने उसके ब्लैकविन बैग के पीछे एक छिपे हुए फोन को देखा था। यूनिवर्सिटी के एक विद्यार्थी ने इसे नोटिस किया। कम्युनल बाथरूम में जैसे ही सीक्रेट कैमरा लगे रहने की खबर सामने आई तो पूरे विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 24 वीडियो क्लिप और मिले। जिसे वह एडिट भी कर चुका था। यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के छात्राओं का कहना है कि उन्हें सहसा विश्वास नहीं हो रहा कि किम जैसा लड़का ऐसी हरकत कर सकता है। अब जब भी बाहर निकलेंगे तो सावधान रहूंगी।

आरोपी किंग साउथ कोरिया का रहने वाला है। लेकिन अब उसका परिवार लंदन में रहता है। इस मामले में अब टीम किम को 36 महीने कम्युनिटी ऑर्डर के साथ 220 घंटों के लिए फ्री में काम करना होगा। साथ ही किम का नाम सेक्स ऑफेंडर रजिस्टर में भी दर्ज कर लिया गया है। बताया गया है कि इस मामले में जेल जाने से तो बच गया। लेकिन सोसाइटी में उसके प्रति काफी नाराजगी है।

Suggested News