बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दूसरे चरण का रणः पालीगंज प्रखंड में 5 मुखिया का परिणाम घोषित, विजयी उम्मीदवारों के बीच दौड़ी खुशी की लहर...

दूसरे चरण का रणः पालीगंज प्रखंड में 5 मुखिया का परिणाम घोषित, विजयी उम्मीदवारों के बीच दौड़ी खुशी की लहर...

PATNA: पटना के पालीगंज पंचायत में 5 पंचायतों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शेष पर अभी मतगणना का काम चल रहा है। परिणाम घोषित होते ही पंचायत क्षेत्रों में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल देखा गया। 

तेज बारिश के बीच लगातार मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते ही मुखिया बने लोगों और उनके समर्थकों के बीच जिंदाबाद के नारे लगते रहे। जिन पंचायतों के चुनाव की घोषणा हो चुकी है उनमें जलपुरा मसूदा पंचायत से गुड्डू कुमार सिंह 778 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी सुनील कुमार को पराजित कर दिया है। गुड्डू कुमार सिंह को कुल 1919 वोट मिले जबकि सुनील कुमार सिंह को 1181 मत प्राप्त हुआ। महाबलीपुर पंचायत से निकेश कुमार उर्फ छोटू अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व मुखिया विनोद सिंह को 741 मतों से पराजित कर दिया। निकेश कुमार उर्फ छोटू को 2142 मत मिले जबकि विनोद सिंह को 1371 मत प्राप्त हुए। सियारामपुर से दुखनी देवी मुखिया बनी है। दुखनी देवी को 2659 मत प्राप्त हुए हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी भीम सिंह को कुल 1394 मत मिले हैं। 

इसी क्रम में सीपी परदहा पंचायत से रियाज हुसैन विजय घोषित किए गए हैं रियाज हुसैन को 2243 मत मिले हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंदी मीना देवी को 1280 मत प्राप्त हुए हैं। ठीक उसी प्रकार अजमा पंचायत से मीना देवी वन विजय घोषित की गई है। अनुमंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुखिया पंचायत की गिनती अभी 11 राउंड चल रहा है जबकि वार्ड का आठवां और जिला परिषद का 12 वा राउंड की मतगणना चल रही है।

Suggested News