एनडीए का हिस्सा बनने से पहले मुकेश सहनी ने चिराग पासवान से की मुलाकात, सीटों के बंटवारे को लेकर हो गई बड़ी बात
PATNA : बड़ी खबर पटना एयरपोर्ट से सामने आ रही है. जहां वीआईपी लॉज पर मुकेश सहनी और चिराग पासवान की मुलाकात हुई है। इस दौरानदोनों नेताओं की मुलाकात करीब 15 मिनट हुई है, जिसमें बिहार के मौजूदा राजनीतिक स्थिति और एनडीए में गठबंधन को लेकर बातचीत होने की बात कही जा रही है।
दरअसल जेपी नड्डा से मिलने के मुकेश सहनी दिल्ली जा रहै है. और चिराग पासवान भी वैशाली में अपनी पार्टी का कार्यक्रम कर दिल्ली लौट रहे हैं. इस दौरान वीआईपी लॉज में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। लेकिन दोनों नेताओं की जिस तरह से मुलाकात हुई है, उसके बाद नई राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है।
बता दें कि आज वैशाली के साहिबगंज में जन आशीर्वाद महासभा में चिराग ने एक बार फिर से वैशाली लोकसभा पर अपनी दावेदारी पेश की है। फिलहाल, बिहार में एनडीए का कुनबा लगातार बड़ा होता जा रहा है। ऐसे में यहां गठबंधन में सीटों का बंटवारा लगातार मुश्किल होता जा रहा है।