बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

होली से पहले दुल्हिन बाजार वासियों को मिली दोहरी ख़ुशी, प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पद पर रेखा देवी के साथ अजय यादव हुए निर्वाचित

होली से पहले दुल्हिन बाजार वासियों को मिली दोहरी ख़ुशी, प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पद पर रेखा देवी के साथ अजय यादव हुए निर्वाचित

PATNA : संघर्ष पूर्ण मुकाबले में रेखा देवी ने अपनी प्रतिद्वंन्दी बेबी देवी को 3 मतों से हराकर दुल्हिन बाजार प्रखंड प्रमुख पद की कुर्सी पर काबिज हुई तो दूसरी तरफ उपप्रमुख पद पर अजय यादव ने गायत्री देवी को 3 मतों से हराकर कब्जा जमाया. मिली जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के दुल्हिन बाजार प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पद के लिए आज पालीगंज अनुमंडल कार्यालय पर निर्वाचित पदाधिकारी सह अनुमंडलाधिकारी अमनप्रीत सिंह के देखरेख में आयोजित हुए चुनावी प्रक्रिया में दुल्हिन बाजार प्रखंड पद पर रेखा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बेबी देवी को 3 मतो से हराकर प्रखंड प्रमुख पद पर कब्जा जमा लिया. 

दुल्हिन बाजार प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों कुल 17 मतों में से 10 वोट रेखा देवी को मिली. वहीं 7 वोट ही बेबी देवी को मिल पाई. वहीं दूसरी तरफ उपप्रमुख पद के हुए चुनाव में अजय यादव ने गायत्री देवी को भी 3 मतो के अंतर हारते हुए उप प्रमुख पद पर कब्जा जमा लिया. कुल 17 मतो में से प्रमुख की तरह ही 10 वोट अजय यादव को मिले, वहीं गायत्री देवी को 7 वोट से ही संतोष करना पड़ा.

बताते चले की दुल्हिन बाजार प्रखंड प्रमुख बनी रेखा देवी और उप प्रमुख बने अजय यादव दोनों एक ही गुट से रहे हैं. इसलिए दोनों को समान वोट मिले. इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की इंतजाम अनुमंडल प्रशासन द्वारा किया गया था. ताकि किसी भी तरह कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर उससे सख्ती से निपटा जा सके. क्योंकि दोनों पक्षो के बीच काफ़ी तनाव पहले से ही चल रहा था. इसलिए अनुमंडल प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव सम्पन्न कराया.

वहीं नव निर्वाचित हुई प्रखंड प्रमुख रेखा देवी और उप प्रमुख अजय यादव की जीत के बाद उन्हें बड़े पैमाने जुटे समर्थको और शुभ चिंतको ने फूल मालाओ से भव्य स्वागत करते हुए लादते हुए खूब जश्न मनाया. इस दौरान दोनों के सैंकड़ो की संख्या में समर्थक और शुभचिंतको ने पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय से दुल्हिन बाजार तक जुलुस निकलते हुए अपनी शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रमुख बनी रेखा देवी और उपप्रमुख बने अजय यादव दोनों ने लोगों का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया.

पटना से अमलेश की रिपोर्ट

Suggested News