उड़ान भरने से पहले पायलट को इंडिगो के विमान में हुआ तकनीकी खराबी का एहसास, आनन फानन में रोक दी फ्लाइट, बच गई 150 जिंदगी

उड़ान भरने से पहले पायलट को इंडिगो के विमान में हुआ तकनीकी ख

RANCHI : खबर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जुड़ी, जहां आज सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां कोलकात्ता के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रही इंडिगो की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद सूझबुझ दिखाते हुए पायलट ने तत्काल इसकी जानकारी अथॉरिटी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद विमान की उड़ान को कैंसिल कर दिया गया। बताया गया विमान में उस समय 150 यात्री सवार थे। 

एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि उड़ान भरने से पहले ही इंडिगो की विमान संख्या 6E 7562 के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। जिसकी जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को मिलते ही यात्रियों को विमान से बाहर निकाल दिया गया और विमान में आई तकनीकी खराबी की जांच में रिपेयरिंग टीम को लगा दिया गया है।

 यह विमान रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरती है. लगभग डेढ़ सौ यात्री इस में बैठे हुए थे और कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाले थे. लेकिन सही समय पर पायलट ने तकनीकी खराबी की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी. जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को विमान से बाहर निकाल दिया गया और उन्हें विमान में आई तकनीकी खराबी की जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद कई यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल करा लिया तो वहीं कई यात्री अब भी इस इंतजार में बैठे हैं कि शायद एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से वैकल्पिक विमान का इंतजाम कराया जाएगा।

Nsmch
NIHER