बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चुनाव से पहले मुखिया प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली

चुनाव से पहले मुखिया प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले में कल 20 अक्टूबर को होने वाले दो प्रखंड मुशहरी और बोचहा में पंचायत चुनाव के मतदान के पूर्व संध्या जिले के बोचहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोचहा कर्णपुर उत्तरी पंचायत के दो मुखिया प्रत्याशी के समर्थक जनसंपर्क के दौरान दोनो तरफ से चली गोलीबारी में सुखदेव राम के पुत्र इंद्रजीत कुमार और तूफानी सहनी के पुत्र राहुल कुमार को लगी गोली। आनन-फानन में गोली लगने से दोनों घायल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

वहीं गांव में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस टीम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जयंतकांत और पूर्वी डीएसपी मनोज पांडेय घटना के जांच में जुटे और पुलिस ने बताया कि बोचहा कर्णपुर उत्तरी पंचायत के वर्तमान मुखिया बेबी देवी एवं मुखिया प्रत्याशी रामश्रेष्ट सहनी के समर्थकों के बीच चुनावी वर्चस्वता को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में दो व्यक्तियों को गोली लगी है।दोनों का घायल अवस्था में शहर के निजी अस्पतालों में चल रहा है इलाज। जिसमें राहुल कुमार का इलाज मेडिकल कॉलेज के समीप निजी अस्पताल में चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर इंद्रजीत कुमार का इलाज बैरिया स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इंद्रजीत कुमार निवर्तमान मुखिया बेबी पटेल के समर्थक है, तो वही मुखिया प्रत्याशी रामश्रेष्ठ सहनी के समर्थक है राहुल कुमार। डॉक्टर के अनुसार इंद्रजीत को कमर के पास पीठ में गोली लाकर  पेट के तरफ आया है तो वही राहुल को पेट में गोली लगा है। 

 बताया जा रहा है कि किसी मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों ने बीते दिन सोमवार की देर शाम बोचहा प्रखंड के कर्णपुर उत्तरी पंचायत अंतर्गत चौपाड़ चौक पर अंधेरे में दो राउंड भय पैदा करने के लिए गोली चलाया था, जिसके बाद खोखा चुनते हुए वही मौजूद लोगों ने देखा था। इस घटना की सूचना प्राप्त होते वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी द्वारा  त्वरित करवाई करते हुए दोनो पक्षों की ओर से अबतक कूल 09 व्यक्तियों की गिरफ्तारी व घटनास्थल से 05 दोपहिया वाहन, 01अवैध बन्दूक, 03 जिंदा कारतूस, 02 खोखा की बरामदगी की गई है। वहीं दूसरी ओर शहर के बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती घायल इंद्रजीत कुमार से नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने  पूछताछ किया। हालांकि जिस प्रकार से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है,जिससे पंचायत चुनाव को लेकर किए गए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल रही है।

Suggested News